Women Weight Gain: अक्सर यह बात सुनने को मिलती है कि लड़कियां शादी के बाद मोटी हो जाती हैं। यह धारणा कही-सुनी बातों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई वैज्ञानिक वजह भी है। आइए आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे की वजह।
लड़कियों का शादी के बाद वेट गेन करना आनुवंशिकी, जीवनशैली और हार्मोनल परिवर्तन जैसे वजहों से होता है। शादी से पहले लड़कियां अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर अधिक चिंतित रहती हैं, लेकिन शादी के बाद अक्सर यह वह अपने फिटनेस पर ध्यान देना बंद कर देती है।

जीवनशैली में बदलाव का प्रभाव
शादी के बाद लड़कियां का रहन-सहन का तरीका बदल जाता है। ससुराल जाने पर उनकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव होता है। यह बदलाव उनके सोने और खाने की आदतों को भी प्रभावित करता है। नए माहौल में सामंजस्य बिठाने में उन्हें अनियमित नींद और तनाव का सामना करना पड़ता है। इसका सीधा असर उनके वजन पर पड़ता है। शादी के बाद संबंधों के चलते शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। नियमित संबंधों के कारण एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जो वसा के अवशोषण को बढ़ावा देता है। इससे वसा शरीर में जमा होने लगती है और वजन बढ़ सकता है।
खानपान और सामाजिक जीवन का प्रभाव
शादी के बाद लड़कियां अधिकतर रिश्तेदारों और परिवार के बीच समारोहों में जाती हैं। ऐसे आयोजनों में अक्सर मसालेदार और ऑइली भोजन का सेवन बढ़ जाता है। बार-बार इस तरह के भोजन से शरीर में वसा जमा होती है और वजन बढ़ने लगता है।
यह भी पढ़ें: जस्टिस संजीव खन्ना बने भारत के 51वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई
तनाव कम होने का असर
शादी के बाद महिलाएं खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करती हैं। साथ ही मानसिक रूप से मजबूत हो जाती है। तनाव के कम होने से उनकी भूख बढ़ ज्यादा लगने लगती है। यह स्थिति भी वजन बढ़ा सकती है। शादी के बाद हनीमून जैसी छुट्टियों में भी खानपान अनियमित हो जाता है। बाहर के खाने में अधिक कैलोरी और वसा होती है, जिससे लड़कियों का वजन बढ़ जाता है।
