Stomach Problem: टॉयलेट सीट पर अगर आप 10 मिनट से ज्यादा समय बैठते हैं, तो सावधान हो जाएं, क्योंकि इससे आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर्स का कहना है कि इससे बवासीर का खतरा बढ़ता है।
आज के समय में ज्यादातर लोग टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस आदत की वजह से आपको कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। एक सोध के मुताबिक, टॉयलेट सीट पर 10 मिनट से ज्यादा नहीं बैठना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।
ज्यादातर मरीज इस आदत के शिकार
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर के कोलोरेक्टल सर्जन डॉ. लाई ज़ू के मुताबिक, ज्यादा देर तक टॉयलेट सीट पर बैठने से बवासीर और कमजोर पेल्विक मसल्स का खतरा बढ़ जाता है। डॉक्टर ने कहा कि जब मरीज मेरे पास शिकायतें लेकर आते हैं, तो मुख्य तौर पर जिस कारण से वे बीमार होते हैं, वह है टॉयलेट सीट पर बहुत अधिक समय व्यतीत करना।
ज्यादा देर बैठने क्या होगा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, टॉयलेट सीट ओवल शेप की होती है। इससे बट कंप्रेस हो जाते हैं और रेक्टम की पोजिशन बहुत नीचे हो जाती है। ग्रेविटी शरीर के निचले पार्ट को नीचे खींचता है। इससे नसों पर दबाव पड़ता है। डॉ. लाई ज़ू ने कहा, “यह एकतरफा वॉल्व बन जाता है जहां ब्लड आता है, लेकिन ब्लड वापस नहीं जा सकता है। इससे एनस और लोअर रेक्टम के आसपास की नसें और ब्लड वैसल्स बड़ी हो जाती हैं। खून से भर जाती हैं। इससे बवासीर का खतरा बढ़ जाता है।”
बाउल मूवमेंट करता है परेशान
डॉ. लाई ज़ू ने यह सलाह दी कि यदि आप रोजाना बाउल मूवमेंट से परेशान रहते हैं तो 10 मिनट तक घूमें. हाइड्रेटिंग और फाइबर रिच फूड खाने को भी कहा है क्योंकि फाइबर वाला फूड डाइजेशन में मदद करता है।
