up by election 2024,up by election,up by election 2024 news,election,election 2024,by election 2024,up by election date 2024,up by election 2024 update,up election,2024 election,up by elections 2024,uttar pradesh elections,up election 2024,elections 2024,us election 2024,up bypoll election 2024,up by elections,up by election news,election results 2024,lok sabha election 2024,election news,up elections,up election news,election results

UP By Election: अम्बेडकर नगर में कटेहरी विधानसभा में सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा के समर्थन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जनसभा किया। सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ”लखनऊ और दिल्ली वाले इंजन टकरा रहे हैं। सरकार अब तक डीजीपी तक नहीं बना पाई है। क्योंकि दिल्ली का इंजन किसी और को चाहता है।

अखिलेश बोले, ”हमने तो हाल में देखा है कि इनके नारे भी आपस में टकरा रहे हैं। जो समाज में नारे के माध्यम से बारूद बिछा रहे थे, उनके अपने लोग उनकी कुर्सी खिसकाने के लिए सुरंग बना रहे हैं।”

‘इंटरनल सर्वे के बाद टाल दिया चुनाव’

अखिलेश ने कहा, “अपने इंटरनल सर्वे में यह लोग हार रहे थे, इस बात की भनक भारतीय जनता पार्टी को पहले लग गई थी इसीलिए 13 तारीख से चुनाव इन्होंने 20 तारीख को टाल दिया, जो लोग टालेंगे वह लोग चुनाव हारेंगे।”

कलियुग में संत भी बोले रहे कटुता भरी बातें

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने सुना था ज्ञानी, मुनी और संत कम बोलते हैं, लेकिन कलियुग में कटुता भरी बातें कर रहे हैं। उन्हें समाज को जोड़ने की बात करनी चाहिए, लेकिन वे समाज में जहर घोलने की बात कर रहे हैं। सीएम की भाषा बदल गई है। कटेहरी विधानसभा के इंटरनल सर्वे के बाद सीएम हिले हुए दिख रहे।

जिलाधिकारी पर अखिलेश ने कसा तंज

कार्यक्रम के दौरान अम्बेडकरनगर के डीएम पर तंज कसते हुए कहा कि जिलाधिकारी भी भाजपा के जिलाध्यक्ष लग रहे हैं। लगता है रिटायरमेंट के बाद भाजपा से चुनाव लड़ने की तैयारी है। अखिलेश ने हंसते हुए जिलाधिकारी से कहा कि क्यों काटते हो बीजेपी का चक्कर, आओ समाजवादी पार्टी की साइकिल पर घुमाता हूं।

अखिलेश यादव ने झांसी की घटना पर जताया दुख

अखिलेश ने झांसी की घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में अस्पताल बदहाल हो गए हैं। क्या सरकार ने पर्याप्त बजट दिया था, पर्याप्त सेफ्टी के इंतजाम किए थे? लापरवाही और सरकार की नजरअंदाजी की वजह से 10 बच्चों की जान गई है। सरकार ने अस्पतालों को बर्बाद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *