up by election 2024,up by election,up by election 2024 news,election,election 2024,by election 2024,up by election date 2024,up by election 2024 update,up election,2024 election,up by elections 2024,uttar pradesh elections,up election 2024,elections 2024,us election 2024,up bypoll election 2024,up by elections,up by election news,election results 2024,lok sabha election 2024,election news,up elections,up election news,election results

UP By Election:अखिलेश यादव ने यूपी में उपचुनाव की वोटिंग से पहले BJP सरकार पर हमल बोला है। अखिलेश यादव ने रविवार को कुंदरकी में फोर्स के फ्लैग मार्च का वीडियो सोशल मीडिया “X” पर शेयर किया है। कहा-भाजपा वोटिंग को कम करने की साजिश रच रही है।

अखिलेश यादव ने पुलिस और कमांडो के फ्लैग मार्च पर कहा- ये जो युद्ध स्तरीय तैयारी है उसे चीन की सीमा समझने की भूल न करें, ये तो उप्र का कुंदरकी है जहां विधानसभा का उपचुनाव है।

‘जनता का विश्वास जीतने के लिए हो रही परेड’

दरअसल, भाजपा राज में चुनाव को लेकर इतनी धांधली हो रही है कि उप्र की जनता का कानून-व्यवस्था से एतबार ही उठ गया है। इसीलिए जनता का विश्वास जीतने के लिए ‘दल-बल’ की ये परेड कराई जा रही है।

वोटिंग कम कराने की साजिश

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, “वैसे मीडिया का मानना है कि ये मन से डर निकालने की नहीं, मन में डर डालने की प्रक्रिया ज़्यादा लग रही है, जिससे सत्ताधारी ‘दल’ को चुनाव में ‘बल’ मिले और जनता कम-से-कम संख्या में वोट डालने के लिए बाहर निकले, जिससे चुनावी घोटाला करने में आसानी हो और घोटाले के गवाह कम हो सकें। लेकिन इन सबके बाद भी जनता ने ठान लिया है कि वो बाहर आएगी और भाजपा को हराने-हटाने को लिए वोट करेगी।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1858037839046520954

चुनाव आयोग से चेतावनी भरा आग्रह

अखिलेश ने आगे कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग से चेतावनी भरा आग्रह है कि वो वोटिंग कम करवाने की इस साज़िश को नाकाम करे। इस बार जनता अपने मोबाइल कैमरों के साथ तैनात रहेगी और गड़बड़ी करनेवाले किसी भी स्तर के व्यक्ति को कोर्ट तक ले जाकर दंड दिलवाकर ही मानेगी।

3 दिन बाद है वोटिंग

जनता ने ‘मतदान भी, सावधान भी’ का नारा स्वीकार कर लिया है और अपने वोट की रक्षा के लिए सब कुछ करने को तैयार है। इस बार भाजपाई चुनावी घोटालेबाज अपनी खैर मनाएं। असल में यह मुरादाबाद का कुंदरकी है। यहां 20 नवंबर यानी 3 दिन बाद वोटिंग होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *