Aaj Ka Rashifal 18 November: दैनिक राशिफल की मदद से आप अपने भविष्य को और भी शानदार बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं आज कैसा रहने वाला है आपके लिए दिन।
मेष राशिफल वालों के लिए आज का दिन / Mesh Rashifal
मेष राशि वाले शादीशुदा लोगों को आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। जीवनसाथी के साथ दिर अच्छा गुजरेगा। सुबह उठने के साथ ही द्वादश ज्योतिर्लिंगों के नामों का उच्चारण करने से नौकरी और बिजनेस में उन्नति मिलेगी।
वृष राशिफल वालों के लिए आज का दिन/ Vrishabha Rashifal
वृष राशिफल वाले लोगों को फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। मेहमान आने से घर में रौनक रहेगी। जब तक काम पूरा न हो जाए, कागजात अपने अधिकारी को न दें। खाली समय का इस्तेमाल करें। आपको और आपके जीवनसाथी को समय देने की जरूरत है। लव लाइफ को बेहतर रखने के लिए गुलाब के फूलों का गुलदस्ता तांबे के जार में घर में रखे।

मिथुन राशिफल वालों के लिए आज का दिन / Mithun Rashifal
मिथुन राशिफल वालों को स्वास्थ से संबंधित समस्याएं आ सकती है। इसकी वजह से जरूरी का काम बीच में रूक सकता है। ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। अपने रोमांटिक ख्यालों को दूसरे से शेयर करने से बचें। कारोबार के अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसकी वजह से मानसिक मिलेगा। संभव है कि जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था।
कर्क राशिफल वालों के लिए आज का दिन/ Karka Rashifal
कर्क राशिफल वालों का आर्थिक पक्ष के मजबूत रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आज आपको अपना प्यार मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज के दिन का ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा है।
सिंह राशिफल वालों के लिए आज का दिन/ Simha Rashifal
सिंह राशिफल वाले अपनी सेहत का को लेकर सतर्क रहें। रिश्तेदारों से आपको मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज प्रगति दिखेगा। पैसे आने से कई आर्थिक परेशानियों से दूर होंगी। आपका वैवाहिक जीवन में कलेश हो सकता है।
कन्या राशिफल वालों के लिए आज का दिन / Kanya Rashifal
कन्या राशिफल वालों को माता-पिता से मदद मिलेगी। इससे वे आर्थिक तंगी से बाहर निकल पाएंगे। परिवार वालों से किसी छोटी-सी बात पर विवाद हो सकता है। कार्य क्षेत्र में अभी स्थिर रहने की जरूरत है। अपनी चीजों का ध्यान रखें। किराने की ख़रीदारी को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है।
तुला राशिफल वालों के लिए आज का दिन / Tula Rashifal
तुला राशिफल वालों के लिए आज घर बदलने के लिए बढ़िया दिन है। एकतरफा प्यार से बचने की जरूरत है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज आप दिये गये काम को तय समस से पहले ही पूरा कर लेंगे। जीवनसाथी की वजह से आपके सम्मान को थोड़ी ठेस पहुंच सकती है। अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल वालों के लिए आज का दिन / Vrishchika Rashifal
वृश्चिक राशिफल वालों के लिए आज का दिन खर्चीला होगा। घरेलू काम-काज निबटाने में बच्चों से मदद मिलेगी। प्रेमिका से विवाद हो सकता है। ऑफिस में आपके हिसाब से काम होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अपना फ्रसटेसन अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।
धनु राशिफल वालों के लिए आज का दिन/ Dhanu Rashifal
धनु राशिफल वालों के लिए आज का दिन टफ होगा। मानसिक तनव तनाव स्वास्थ पर असर डाल सकता है। पुराने परिचितों से मिलने के लिए अच्छा दिन है। कोई आपसे प्यार के नाम पर मजाक कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। जिस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं वो कुछ समय के लिए रूक सकता है। ज़्यादा पैसा खर्च होने की वजह से जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

मकर राशिफल वालों के लिए आज का दिन/ Makara Rashifal
मकर राशिफल वालों को खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता की तबीयत में सुधार होगा। प्रेमिका से झगड़ा हो सकता है। आज पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। खाने-पीने पर ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो स्वास्थ प्रभावित हो सकता है। चटाई का प्रयोग सोने के लिए करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
कुम्भ राशिफल वालों के लिए आज का दिन/Kumbha Rashifal
कुम्भ राशिफल वालों के लिए आज का दिन खर्चीला साबित हो सकता है। सेविंग के लिए अपने घर के लोगों से आपको बात करने की आवश्यकता है। कोई दूर रहने वाला रिश्तेदार आपसे मिल सकता है। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं।
मीन राशिफल वालो के आज का दिन / Meena Rashifal
मीन राशिफल वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं वो मुसीबत में फंस सकते हैं। आपके अपने की तबीयत खराब हो सकती है। कोई आपका फ़ायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप खुद को दोषी मान सकते है।लस्सी को शिवलिंग पर चढाने से लव लाइफ अच्छी रहती है।