UP Board Exam Date 2024: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी, जो 12 मार्च तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने सोमवार शाम परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया।
भगवती सिंह ने बताया, “17 दिन में परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी। 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में 54 लाख 35 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में 29 लाख से अधिक विद्यार्थी, जबकि इंटरमीडिएट में 24 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 7800 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।




