Yuzvendra Chahal, PBKS vs KKR IPL 2025, Lowest Total Defended in IPL, Punjab Kings Historic Win, Chahal Record, IPL 2025 Highlights, Marco Jansen, PBKS Bowling, IPL Stats, IPL Records

युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे चतुर गेंदबाज क्यों कहा जाता है। 15 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से सबको चौंका दिया।
पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए चहल ने यादगार गेंदबाजी की और चार अहम विकेट चटकाए। उनकी शानदार गेंदबाजी ने कोलकाता की मजबूत टीम को बैकफुट पर ला दिया और मैच का रुख बदल दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से हराया

पंजाब किंग्स इस मैच में सिर्फ 111 रन पर ऑलआउट हो गई, लेकिन इसके बावजूद उसने रोमांचक मुकाबले में जोरदार वापसी की और कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रन से हरा दिया।

युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि मार्को जेनसन ने सिर्फ 17 रन देकर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के दम पर पंजाब ने आईपीएल इतिहास के सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया।

Yuzvendra Chahal, PBKS vs KKR IPL 2025, Lowest Total Defended in IPL, Punjab Kings Historic Win, Chahal Record, IPL 2025 Highlights, Marco Jansen, PBKS Bowling, IPL Stats, IPL Records

इससे पहले यह रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था, जिसने 2009 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 116 रन का बचाव किया था।

युजवेंद्र चहल ने मैच का रुख बदला

युजवेंद्र चहल ने सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे को एलबीडब्लू आउट करके की। रहाणे उस समय 17 रन पर खेल रहे थे। इसके बाद चहल ने अगले ही ओवर में फिर से अपनी फिरकी का जादू दिखाया और शानदार फॉर्म में चल रहे अंगकृष रघुवंशी को 37 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। रघुवंशी का कैच जेवियर बैरेट ने लिया। उनके आउट होते ही कोलकाता की टीम 72 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी और मैच का रुख तेजी से बदल गया।

आंद्रे रसेल ने मैच को रोमांचक बनाया

चहल ने 12वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर रिंकू सिंह (2) को स्टंप आउट और रमनदीप (0) को कैच आउट कराकर कोलकाता की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। खास बात यह रही कि रमनदीप पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उनके आउट होते ही केकेआर की हालत खराब हो गई और स्कोर 76/7 हो गया। इससे पहले वेंकटेश अय्यर को ग्लेन मैक्सवेल ने महज 7 रन पर एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा था। हालांकि, आखिरी ओवरों में आंद्रे रसेल ने चहल के आखिरी ओवर में 16 रन ठोककर मैच को रोमांचक जरूर बना दिया।

Yuzvendra Chahal, PBKS vs KKR IPL 2025, Lowest Total Defended in IPL, Punjab Kings Historic Win, Chahal Record, IPL 2025 Highlights, Marco Jansen, PBKS Bowling, IPL Stats, IPL Records

लेकिन 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप ने वैभव अरोड़ा को विकेटकीपर जोस इंग्लिस के हाथों कैच आउट करा दिया। फिर अगले ओवर की पहली गेंद पर मार्को जेनसन ने रसेल को भी आउट कर दिया और यहां से मैच पूरी तरह पंजाब के पक्ष में चला गया।

आईपीएल में सबसे ज्यादा 4 प्लस विकेट लेने वाले गेंदबाज

8 – युजवेंद्र चहल
8 – सुनील नरेन
7 – लसिथ मलिंगा
6 – कगिसो रबाडा
5 – अमित मिश्रा

आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे अध‍िक व‍िकेट

36 – सुनील नरेन बनाम पीबीकेएस
35 – उमेश यादव बनाम पीबीकेएस
33 – ड्वेन ब्रावो बनाम एमआई
33 – मोहित शर्मा बनाम एमआई
33 – युजवेंद्र चहल बनाम केकेआर
32 – युजवेंद्र चहल बनाम पीबीकेएस
32 – भुवनेश्वर कुमार बनाम केकेआर

पंजाब ने सबसे कम स्कोर का बचाव कर रचा इतिहास

पंजाब किंग्स ने आईपीएल इतिहास में नया रिकॉर्ड कायम किया है। वह इतने कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम बन गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम महज 111 रन ही बना सकी, लेकिन बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को महज 95 रनों पर ढेर कर दिया।

IPL में सबसे कम स्कोर का सफल बचाव – टॉप 5 टोटल

111 – पीबीकेएस बनाम केकेआर, न्यू चंडीगढ़, 2025
116/9 – सीएसके बनाम पीबीकेएस, डरबन, 2009
118 – SRH बनाम MI, 2018
119/8 – पीबीकेएस बनाम MI, डरबन, 2009
119/8 – SRH बनाम PWI, पुणे, 2013

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *