Singham Again, Singham Again Box Office Collection, Singham Again collection day 11, Singham Again day 11 box office, Singham Again boxofficecollectionday11, Singham Again movie, ajay devgn, bollywood, entertainment news, सिंघम अगेन, मनोरंजन की खबर

Singham Again Box Office Collection Day 12: ‘सिंघम अगेन’ ने दिवाली पर जो धमाका किया था, वो अब फीका होता नजर आ रहा है। फिल्म ने पहले वीकेंड में 100 करोड़ और दूसरे में 200 करोड़ की कमाई की, लेकिन अब फिल्म की कमाई में अचानक से गिरावट आ गई है।

फिल्म के आज के यानी 12वें दिन के कलेक्शन पर नजर डालें तो काफी निराशाजनक हैं। आइए बताते हैं आपको फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई की है।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, सिंघम अगेन ने 10 दिनों में 225.30 करोड़ की कमाई की थी। सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म की 11वें दिन की कमाई में 4.25 करोड़ पर जाकर रुक गई। यानी फिल्म की 11 दिन की कमाई 229.55 करोड़ रही।

12वें दिन यानी आज अजय देवगन की फिल्म की कमाई शाम 4:25 बजे तक 1.21 करोड़ रही है। इस हिसाब से अभी तक फिल्म ने कुल 230.76 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं, इनमें बदलाव भी हो सकता है।

Singham Again Box Office Collection

DayIndia Net CollectionChange (+/-)
Day 1 [1st Friday]₹ 43.5 Cr
Day 2 [1st Saturday]₹ 42.5 Cr-2.30%
Day 3 [1st Sunday]₹ 35.75 Cr-15.88%
Day 4 [1st Monday]₹ 18 Cr-49.65%
Day 5 [1st Tuesday]₹ 14 Cr-22.22%
Day 6 [1st Wednesday]₹ 10.5 Cr-25.00%
Day 7 [1st Thursday]₹ 8.75 Cr-16.67%
Week 1 Collection₹ 173 Cr
Day 8 [2nd Friday]₹ 8 Cr-8.57%
Day 9 [2nd Saturday]₹ 12.25 Cr53.13%
Day 10 [2nd Sunday]₹ 13.5 Cr10.20%
Day 11 [2nd Monday]₹ 4.25 Cr-68.52%
Total₹ 211 Cr (estimated)

Singham Again का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

बता दें कि सिंघम अगेन को करीब 350 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट से तैयार हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 323 करोड़ रुपये हो पाई है।

आज का घरेलू कलेक्शन को इसमें जोड़ भी दें तब भी इसे अपना बजट निकालने के लिए 25-30 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। लेकिन अब ये मुश्किल दिख रहा है। इसकी वजह भूल भुलैया 3 है। क्योंकि यह पहले से ही मुनाफा कमाकर बिजनेस कर रही है और सिंघम अगेन से ज्यादा कमा रही है। वहीं, 14 नवंबर को साउथ की मच अवेटेड फिल्म कंगुवा रिलीज होने वाली है। यानी फिल्म के पास अब सिर्फ आज और कल का समय है। इसके बाद, फिल्म की कमाई में और गिरवाट देखी जा सकती है।

Singham Again Cast

विवरणजानकारी
फिल्म का नामसिंघम अगेन
निर्देशकरोहित शेट्टी
मुख्य अभिनेताअजय देवगन
अन्य प्रमुख कलाकारअक्षय कुमार, सलमान खान, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण
शैलीएक्शन, ड्रामा
निर्माणकर्तारोहित शेट्टी प्रोडक्शन
सीरीज की कड़ीसिंघम फ्रेंचाइज़ की अगली कड़ी
ओटीटी संभावित रिलीज़ डेट(रिलीज डेट की जानकारी नहीं है, जोड़ी जाएगी यदि उपलब्ध हो)
प्रमुख विशेषताएँमल्टी-स्टार कास्ट, हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस, रोहित शेट्टी का निर्देशन

Singham Again के बारे में

सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी ने बनाया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, सलमान खान, रणवीर सिंह, करीना कपूर, और दीपिका पादुकोण जैसे कई बड़े चेहरे हैं. ये फिल्म इस फ्रेंचाइजी का तीसरा और कॉप यूनिवर्स का पांचवां पार्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *