Baba Siddique Murder Case

Baba Siddique Murder Case: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर शिवकुमार को यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को बहराइच के नानपारा से अरेस्ट किया है। साथ ही आरोपी को पनाह देने वाले 4 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। शूटर शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में था।

यूपी एसटीएफ ने मुंबई क्राइम ब्रांच संग की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच को इनपुट मिला कि शूटर शिवकुमार यूपी में छिपा है। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच और यूपी एसटीएफ ने मिलकर छापेमारी शुरू करदी। टीम ने रविवार को शूटर शिवकुमार को बहराइच के ननपारा से दबोच लिया। इसके अलावा शिवकुमार को शरण देने और नेपाल भागने में मदद करने में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेषेंद्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए शूटर का नाम शिवा है] जो यूपी के गंडारा गांव का निवासी है।

अब तक 19 लोग गिरफ्तार

इससे पहले 7 नवंबर को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से दो संदिग्धों को दबोचा था। पुणे के रहने वाले दोनों संदिग्धों के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों संदिग्ध आरोपी प्रवीण लोनकर के संपर्क में थे। पुलिस ने बताया कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी का रांची में भव्य रोड शो, सड़क तो सड़क छतों पर भी भरे पड़े लोग, ‘मोदी जिंदाबाद’ का गूंजा नारा

क्या पूरा मामला

बता दें कि 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (66) की उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों की वजह से हत्या की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *