bride kept waiting groom died of a heart attack in up

UP News: हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गांव भोजपुर खेतसी निवासी 22 वर्षीय शिवम की शादी से 24 घंटे पहले हार्टअटैक से मौत हो गई। सोमवार को शिवम को बरात लेकर आगरा के टेढ़ी बगिया की कृष्णा बाग कालोनी आना था। हादसे से दुल्हन के घर पर कोहराम मच गया।

हाथरस शहर से सटे गांव भोजपुर खेतसी निवासी शिवम पुत्र स्व. साहब सिंह की सोमवार को आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी बनी सिंह के यहां बरात जानी थी। उसकी पुत्री मोहिनी से शिवम का विवाह तय हुआ था। इससे पहले रविवार रात अचानक शिवम की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।

अचानक अचेत होकर गिरा फिर उठा नहीं

परिजनों के मुताबकि, रविवार देर रात गांव भोजपुर में शिवम की शादी से पहले भात पहनाने का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान शिवम तख्त पर बैठा हुआ था। अचानक अचेत होकर वह नीचे गिर गया। यह देख वहां मौजूद परिजन व रिश्तेदार घबरा गए। आनन-फानन में शिवम को जिला अस्पताल इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। चंद घंटे पहले शिवम के दूल्हा बनने की खुशी में उल्लास से भरे परिजन रोने बिलखने लगे। घर में चल रहे मांगलिक कार्यक्रमों के बीच मातम पसर गया। परिजनों का कहना था कि भात के दौरान शिवम ने रिश्तेदार और परिजनों के साथ डांस भी किया था।

bride kept waiting groom died of a heart attack in up

अलीगढ़ के डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

हाथरस जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शिवम को मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजनों ने उसके जिंदा की आस नहीं छोड़ी। परिवार के लोग उसे एम्बुलेंस से अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन यहां पर भी डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए।

शिवम की मौत से धरी रह गईं शादी की तैयारियां

कृष्णा बाग कॉलोनी गली नंबर आठ टेढ़ी बगिया में बनी सिंह के घर में भी सोमवार को मातम पसर गया। यहां शिवम की मौत से शादी की तैयारियां धरी रह गईं। बनी सिंह के घर ही नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। जगमगाते झालरों के बल्ब बुझ गए। घर में कोहराम मच गया। दुल्हन मोहिनी का रो रोकर बुरा हाल था। दहेज का सामान आस-पड़ोस के घरों में रखा गया। सभी दुल्हन और परिजनों को संभालने में लगे हुए थे। बता दें कि बनी सिंह छह बेटी व एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी हो गई है। मोहिनी उनकी चौथे नंबर की बेटी थी।

रात को ही भोजपुर पहुंच गए बनी सिंह के घरवाले

दुल्हन मोहिनी के पिता बनी सिंह ने बताया कि रविवार रात दस बजे सूचना आई कि दूल्हा शिवम की अचानक तबीयत खराब हो गई है। आप तत्काल आ जाएं। इस पर परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बनी सिंह परिजनों के साथ हाथरस पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने दूल्हा शिवम को मृत घोषित कर दिया था। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। तैयारियां धरी रह गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *