up news, hindi news, crime, police

Crime: दिल्ली के ख्याला क्षेत्र के रघुवीर नगर इलाके में प्रेमिका से शादी करवाने से इंकार करने और संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देने से नाराज बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान सुलोचना (45) के रूप में हुई है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में लूटपाट की सूचना दी थी।

मौके पर छानबीन के दौरान लूटपाट के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पड़ोसियों से पूछताछ में आरोपी सावन का आचरण संदिग्ध पाया गया। उसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात 8.30 बजे सावन ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी मां की किसी ने हत्या कर दी है तथा उसके कानों की बालियां गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत रघुवीर नगर स्थित घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस कमरे में अचेत पड़ी महिला को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने महिला की गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई।

दो बेटों के साथ रहती थी महिला

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर छानबीन के दौरान पुलिस को वहां से लूटपाट का कोई साक्ष्य नहीं मिला। घर में कीमती सामान सही हालात में पाया गया। जांच में पता चला कि सुलोचना के पति सूरत सिंह का 2019 में निधन हो गया था। वह अपने दो अविवाहित बेटे कपिल और सावन के साथ रहती थी।

संपत्ति से बेदखल होने का था डर

सावन ने पूछताछ में बताया कि कपिल की शादी हाल ही में तय हुई थी। इस पर उसने भी अपनी मां से अपनी प्रेमिका के बारे में बताया और उससे शादी करवाने की इच्छा जताई। आरोपी का कहना है कि इस बात पर उसकी मां ने उसे डांटा और धमकी दी कि दोबारा उस लड़की के बारे में जिक्र करने पर वह उसे अपनी संपत्ति से बेदखल कर देगी।

इस वजह से रची हत्या की शाजिश

आरोपी ने बताया कि मां के संपत्ति से बेदखल करने से वह काफी परेशान हो गया। उसने अपनी सारी कमाई अपनी मां को दे दी थी। उसे लगता था कि मां उसे संपत्ति से बेदखल कर देगी, ऐसे में उसे संपत्ति और अपनी कमाई से भी हाथ धोना पड़ सकता है। उसके बाद उसने मां की हत्या की साजिश रची।

यह भी पढ़ें: UGC Guidelines: अब यूजी-पीजी में अब दो बार प्रवेश का मौका, जानें पूरी गाइडलान

वाहन चलाता है आरोपी

कपिल एक निजी कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता है जबकि सावन चैंपियन वाहन चलाता था। पुलिस ने सावन के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए कई टीमें गठित की। एक टीम घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *