Devendra Fadnavis

Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे में NDA ग्रुप को बढ़त मिली थी। नतीजे के करीब 13 दिन बाद नई सरकार बन गई है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति की नई सरकार ने 5 दिसंबर को शपथ ली। फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं, निवर्तमान सीएम एकनाथ शिंदे ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अजीत पवार दूसरे उपमुख्यमंत्री बने हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई केंद्रीय मंत्री पहुंचे।

नाराजगी की बात बकवास

उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद शिंदे ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पूरा सहयोग देंगे और टीम के रूप में काम करेंगे। उन्होंने सीएम पद न मिलने के कारण नाराजगी की खबरों को बकवास करार दिया।

Maharashtra CM Oath Ceremony

पीएम मोदी ने हाथ पकड़कर दी बधाई

मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित भव्य समारोह में महायुति सरकार ने शपथ ली। तमाम संशय के बीच एकनाथ शिंदे ने जब डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, तो पीएम मोदी ने हाथ पकड़कर बधाई दी। सीएम देवेंद्र फडणवीस व अजीत पवार ने भी उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने नई सरकार की तारीफ करते हुए कहा, “यह टीम जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कोई भी प्रयास कर सकती है। फडणवीस और उनके दो उप मुख्यमंत्रियों के सामूहिक प्रयास से ही राज्य में महायुति को ऐतिहासिक जनादेश मिला है।”

यह भी पढ़ें: दुल्हन करती रही इंतजार, बारात जाने से पहले दूल्हे की हार्टअटैक से मौत

क्या थे महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे?

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव हुआ, जिसका नतीजा 23 नवंबर को आया था। इस चुनाव में भाजपा को 132 सीटें मिली। इसके अलावा, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 और अजित पवार को एनसीपी को 41 सीटें मिली थीं। चुनाव में महायुति को शानदार जीत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *