Anmol Bishnoi Arrested

Anmol Bishnoi Arrested: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, उसे अमेरिका के कैलिफोर्निया में पकड़ा गया है।

गैंगेस्टर अनमोल बिश्ननोई पर अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग कराने का अरोप है। वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में भी आरोपी है। हालांकि, दिल्ली और मुंबई पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है।

10 लाख का था इनाम

हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अनमोल पर 10 लाख के इनाम की घोषणा की थी। एजेंसी ने अनमोल के खिलाफ 2022 में दर्ज 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल की है। अनमोल का नाम एनआईए की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है।

2012 में दर्ज हुआ था पहला मामला

साल 2012 में अनमोल के खिलाफ पहला मामला पंजाब के अबोहर में दर्ज किया गया, जिसमें उस पर हमला, मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत आरोप लगे थे। समय के साथ, उसके खिलाफ अपराधों की संख्या बढ़ती गई, और 2015 तक पंजाब में उन पर छह से अधिक मामले दर्ज हो चुके थे। वर्तमान में, अनमोल पर देशभर में 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, टारगेट किलिंग, फिरौती, और आर्म्स एक्ट से संबंधित गंभीर आरोप शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *