Shocking: एडवांस स्टेज के ओवेरियन कैंसर से पीड़ित 49 वर्षीय महिला के पेट से एम्स के डॉक्टरों ने 9.8 किलो का ट्यूमर निकाला। करीब दस घंटे चली सर्जरी के बाद महिला अब सुरक्षित है। डॉक्टरों का दावा है मरीज कम से कम 10 साल सुरक्षित रहेगी।
एम्स में कैंसर सेंटर आईआरसीएच में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डा. एमडी रे का कहना है कि मनप्रीत कौर नामक एक 49 वर्षीय महिला के पेट से 9.8 किलो का ट्यूमर निकाला। एम्स कैंसर सेंटर के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डा. एमडी रे का कहना है कि मनप्रीत कौर 13 सालों से ग्रैनुलोसा सेल ट्यूमर (जीसीटी) से पीड़ित थी। पहले दो बार सर्जरी व कीमोथेरेपी होने के बाद भी तीसरी बार बीमारी हो गई।
2011 में पहली बार हुई सर्जरी
दिसंबर 2011 में उस महिला की गायनेकोलॉजी विभाग में पहली बार सर्जरी हुई थी। तब उसे स्टेज एक की बीमारी थी। यहां दो दिसंबर को दस घंटे तक चली सर्जरी में ट्यूमर को निकालने में कामयाबी मिली। मरीज अब ठीक और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
2017 में हुई दूसरी सर्जरी
डॉक्टर की माने तो इलाज के दौरान करीब 5 साल तक अस्पताल नहीं आई। समस्या बढ़ने पर 2017 में गायनेकोलॉजी विभाग में आई। तब दूसरी बार उसकी सर्जरी और छह कीमोथेरेपी हुई थी। तीन साल के बाद अक्टूबर में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में आई मरीज के पेट में बड़ा ट्यूमर दिखा। उसके पेट में दर्द, कब्ज व खाना खाने के बाद बार-बार उल्टी होने की समस्या होती थी।
यह भी पढ़ें: प्रेमिका से शादी नहीं करने दे रही थी मां, बेटे ने गला दबाकर मार डाला
इस कारण तीन माह 15 किलोग्राम वजन कम हो गया था। शरीर में दूसरी परेशानी भी हो गई। इस कारण सर्जरी चुनौतीपूर्ण हो गई। सर्जरी से पहले मरीज को कई यूनिट ब्लड चढ़ाया गया और हाई प्रोटीन युक्त आहार दिया गया। चेस्ट की फिजियोथेरेपी व योग भी कराया गया।
