wedding drama, groom refuses food, bride calls off wedding, UP wedding news, unusual wedding stories, viral wedding incident, groom tantrum, Indian weddings, shocking wedding news, bride cancels marriage, table kicking groom, UP viral newsमैनपुरी में दुल्हन ने दूल्हे की हरकत देख शादी से मना कर दिया।

Viral Wedding: मैनपुरी में वरमाला की रस्म पूरी होने के दूल्हे की हरकत से नाराज दुल्हन ने शादी से मना कर दिया। मामला थाने पहुंचा, जहां दुल्हन अपनी जिद पर अडिग रही। अंत में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। सामान वापस लौटाने के शर्त के साथ बरात बिना दुल्हन के ही लौटी गई।

हैदराबाद में नौकरा करता था दूल्हा

मामला किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम कछपुरा महोली का है। यहां के शख्स ने बताया कि अपनी बेटी की शादी(Viral Wedding) तय की थी। दूल्हा एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम कछपुरा का रहने वाला था। वह हैदराबाद में नौकरी करता था। 4 जुलाई की रात दूल्हा शिशुपाल पुत्र रमेश चंद्र बरात लेकर आया।

wedding drama, groom refuses food, bride calls off wedding, UP wedding news, unusual wedding stories, viral wedding incident, groom tantrum, Indian weddings, shocking wedding news, bride cancels marriage, table kicking groom, UP viral news
dulhan freepic diller

वरमाला की रस्म के बाद बिगड़ी बात

बरात चढ़ने के बाद वरमाला की रस्म हुई। इसके बाद दूल्हे और अन्य बरातियों खाना खिलाने का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हे को खाना खाने के लिए कहा तो इनकार करने लगा। आरोप है कि बार-बार खाने के लिए कहने पर दूल्हा अपना आपा खो बैठा। उसने खाने की टेबल में लात मार दी और कार में जाकर बैठ गया। परिजनों ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन नहीं माना।दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

दूल्हे की हरकत देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार

दुल्हन ने कहा, “शादी होने से पहले जब दूल्हे का ऐसा व्यवहार तो शादी के बाद क्या करेगा। मुझे ऐसे लड़के से शादी नहीं करनी, जो मेरे पिता का अपमान करे। दोनों पक्षों में रात भर समझौते की कोशिश होती रही, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। मामला बिगढ़ते देख दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दुल्हन शादी के लिए नहीं मानी।

यह भी पढ़ें: पटना में बड़े बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या, कार से उतरते ही बदमाशों ने मारी गोली

पेट दर्द की वजह से नहीं खा रहा था खाना

दूल्हे ने दुल्हन को खूब मनाने की कोशिश की। उसने सफाई दिया कि पेट में दर्द था इसलिए खाने से मना कर रहा था। लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों का सामान वापस कराया। फिर दूल्हा बिना दुल्हन के ही बरात लेकर लौट गया। दूल्हा हैदराबाद में नौकरी करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *