Gold Silver Price Today: शादी के सीजन में एक बार फिर सोना-चांदी की कीमत ने आसमान छु लिया है। एक ही दिन में सोना करीब 820 रुपए महंगा हो गया। इससे अब खरीदारों को गहनों की खरीद में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। आपके शहर में सोने-चांदी का रेट क्या है आइए जानते हैं…
भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम
अहमदाबाद (Gold Price in Ahmedabad)
22 कैरेट सोने का दाम- 72,100
24 कैरेट सोने का दाम- 78,650
बेंगलुरु (Gold Price in Bangalore)
22 कैरेट सोने का दाम- 72,050
24 कैरेट सोने का दाम- 78,600
दिल्ली (Gold Price in Delhi)
22 कैरेट सोने का दाम- 72,200
24 कैरेट सोने का दाम- 78,750
मुंबई (Gold Price in Mumbai)
22 कैरेट सोने का दाम- 72,050
24 कैरेट सोने का दाम- 78,600
चेन्नई (Gold Price in Chennai)
22 कैरेट सोने का दाम- 72,050
24 कैरेट सोने का दाम- 78,600
चांदी की कीमत में 1000 रुपए की बढ़ोत्तरी
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू आभूषण विक्रेताओं की ताजा खरीदारी से मंगलवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 820 रुपये महंगा होकर 79,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ। चांदी की कीमत में भी 1,000 रुपये की बड़ी तेजी रही और यह 94,850 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई।
यह भी पढ़ें: ‘भीड़ तो जेसीबी से खोदाई देखने के लिए भी जुटती है’, Pushpa 2 को लेकर ये क्या बोल गए एक्टर
क्यों बढ़ रहे सोने के दाम?
इस रिपोर्ट के अनुसार, सोने की कीमतों में तेजी मुख्य रूप से चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत और निवेशकों की सुरक्षित विकल्पों की मांग के कारण हो रही है। चीन की ओर से आसान ऋण और प्रोत्साहनों का संकेत, साथ ही पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना द्वारा सोने की खरीदारी फिर से शुरू करना, दोनों ने सोने की मांग को बढ़ावा दिया है। विदेशी बाजारों में कॉमेक्स सोना 15.20 डॉलर की मजबूती के साथ 2,701 डॉलर प्रति औंस रहा।
