Girls Fight, Viral Video

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के के लिए दो लड़कियों में जमकर लात-घूंसे चले। इसका वीडियो बनाकर ‌किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

रील बनाने को लेकर हुआ विवाद

बरेली में बॉयफ्रेंड के साथ रील बनाने को लेकर दो लड़कियों में विवाद हो गया। इस दौरान जमकर लात घूंसे चले। दोनों लड़कियां पहले पार्क में भिड़ीं, फिर लड़ते-लड़ते सड़क पर पहुंच गई। यहां दोनों ने एक-दूसरे की चोटी पकड़कर जमकर मारपीट की। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

बॉयफ्रेंड को लेकर भिड़ी दो लड़कियां

वीडियो में दिख रही सफेद शर्ट पहने लड़की ने लड़के को अपना बॉयफ्रेंड बताया। इस पर काले कपड़े वाली लड़की ने भी उसे अपना बॉयफ्रेंड बताया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। धीरे-धीरे बात मारपीट तक पहुंच गई। गाली-गलौज के साथ जमकर लात और घूंसे चले।

ग्रुप कंपनी गार्डन इलाके का मामला

मामला ग्रुप कंपनी गार्डन इलाके का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 4 लड़कियों का एक ग्रुप सर्किट हाउस रोड पर रील बनाने पहुंचा था। दो लड़कियां एक लड़के साथ रील बनाने पर अड़ गईं। दोनों ने एक ही लड़के को अपना-अपना बॉयफ्रेंड बताया, जिस मारपीट हो गई। उनके साथ आईं उनकी सहेलियों और उनके बॉयफ्रेंड्स ने बीच-बचाव की कोशिश की। किसी तरह दोनों लड़कियों को शांत कराया।

यह भी पढ़ें; गाजीपुर में सिपाही और उसके भाई सहित 4 की मौत, काशीदास पूजन के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराया बांस

सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटा

काले कपड़े पहनने वाली लड़की अपनी सहेली के साथ जाने लीग। तभी सफेद शर्ट वाली लड़की ने अपनी सहेली के साथ दोनों को रोक लिया। बीच सड़क पर फिर मारपीट हो गई। लड़कियों ने बाल पकड़कर एक-दूसरे को सड़क पर गिरा-गिरा कर पीटा। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने वीडियो बनाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *